Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsBlood Center in Latehar Faces Manpower Shortage Affecting Services
सुविधा के बीच लातेहार ब्लड केंद्र में मैनपावर की भारी कमी

सुविधा के बीच लातेहार ब्लड केंद्र में मैनपावर की भारी कमी

संक्षेप: जिले के एकमात्र ब्लड केंद्र लातेहार में जहां मूलभूत सुविधाएं तो मौजूद हैं, वहीं मैनपावर की भारी कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि ब्लड कें

Thu, 30 Oct 2025 05:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र ब्लड केंद्र लातेहार में जहां मूलभूत सुविधाएं तो मौजूद हैं, वहीं मैनपावर की भारी कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। ब्लड जांच के लिए किट और एलिजा मशीन जैसी आवश्यक तकनीकी सुविधाएं केंद्र में उपलब्ध हैं, जिससे ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया सुचारु रूप से की जाती है। बताया गया कि ब्लड केंद्र का लाइसेंस फिलहाल प्रक्रियाधीन है, जिसके कारण कई प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है। केंद्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मशिला चौधरी, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, स्पेशलिस्ट एमओ डॉ. पिंकी कश्यप, लैब टेक्निशियन विनय कुमार, शोएब अख्तर और आदर्श कुमार पदस्थापित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि, ड्यूटी पर चिकित्सक तो तैनात हैं, लेकिन उनका समय निर्धारित नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार मेडिकल ऑफिसर दोपहर दो बजे के बाद केंद्र से चले जाते हैं, जिससे बाद के समय में आने वाले मरीजों को रक्त जांच या आवश्यकता पड़ने पर ब्लड यूनिट प्राप्त करने में कठिनाई होती है। । जांच के दौरान यह पाया गया कि ब्लड केंद्र में एबी पॉजिटिव, ए निगेटिव, बी नेगेटिव, ओ नेगेटिव और एबी नेगेटिव ब्लड की भारी कमी है। वहीं, ए पॉजिटिव, बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड निर्धारित मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र के कर्मियों के अनुसार प्रतिदिन औसतन 7 से 8 यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है। मैनपावर की कमी और अनियमित उपस्थिति के कारण इस मांग की पूर्ति में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र ही ब्लड केंद्र में आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति की जाए, ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता सुचारु बनी रहे।