ममता बनर्जी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

Mar 09, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में भाजपा ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के प्रति अनादर की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा प्रवक्ता ने घटना को देश का अपमान बताया और राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर राष्ट्र की गरिमा को प्राथमिकता देने की अपील की।

ममता बनर्जी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

लातेहार,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी लातेहार इकाई ने रविवार को शनिवार को समाहरणालय परिसर के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल समारोह के दौरान राष्ट्रपति के साथ कथित अनादरपूर्ण व्यवहार किया गया, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के प्रवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की असम्मानजनक घटना पूरे देश का अपमान है। इसी के विरोध में भाजपा लातेहार इकाई द्वारा यह प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर राष्ट्र की गरिमा को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर पिंटू कुमार रजक, दीपक पासवान, जगनारायण कुमार अकेला, आलोक कुमार अकेला, अमर विश्वकर्मा, राजू दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की और राष्ट्रपति के सम्मान की रक्षा की मांग की।फोटो- 12- रविवार को समाहरणालय परिसर के सामने ममता बनर्जी का पुतला दहन करते भाजपाई

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।