बरवाडीह में भाजपा का धरना आज
बरवाडीह भाजपा मंडल कमेटी ने हेमंत सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों से किए कई वादे पूरे नहीं किए हैं, जैसे एमएसपी पर अतिरिक्त लाभ और फसल क्षति का मुआवजा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी शामिल होंगे।

बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल कमेटी ने हेमंत सरकार के खिलाफ बुधवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों से किए कई महत्वपूर्ण वादों को पूरा नहीं की है। किसानों को एमएसपी पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देने, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने तथा ओलावृष्टि से फसलों की क्षति पर मुआवजा देने जैसे वादे अब तक अधूरे हैं।
इसके अलावा अंचल कार्यालय में रैयतों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ता विरोध जताएंगे। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी प्रखंड के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


