बिजली आपूर्ति नही सुधरी तो कार्यालय में होगी तालाबंदी : अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने विद्युत कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बरवाडीह में 24 घंटे में केवल 8-10 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर बिजली की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं और सुधार न होने पर आंदोलन की बात कही है।

बिजली आपूर्ति नही सुधरी तो कार्यालय में होगी तालाबंदी : अध्यक्ष

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट होने के खिलाफ विद्युत कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बरवाडीह में 24 घण्टे में सिर्फ आठ - दस घण्टे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोगो का जीना मुहाल हो गया है। सबसे ज्यादा हूंटार फीडर के गांवों में बिजली काटी जा रही है। उन्होने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब झारखंड सरकार यह जानती है कि गर्मी में बिजली ही लोगो का सहारा रहता है तो ऐसी स्थिति को भांपते हुए पावर की व्यवस्था क्यो नही की जा रही है।

लोगो को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। रात दिन बिजली का लोड शेडिंग कर आपूर्ति की जा रही है। पांच मेगावाट की जगह सिर्फ डेढ़ से दो मेगावाट बिजली देकर खानापूर्ति की जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार के पास बिजली नही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नही की गई तो भाजपा की ओर से विद्युत कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।