ईवीएम एवं दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर 7 जनवरी को धरना देगी भाजपा
लातेहार में भाजपा की बैठक में तय किया गया कि झारखंड सरकार के खिलाफ 7 जनवरी को धरना दिया जाएगा। नेताओं ने ईवीएम से निष्पक्ष नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जड़ से जुड़ा है और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार के खिलाफ ईवीएम से तथा दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर आगामी 7 जनवरी को धरना दिया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे। उक्त नेताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ से जुड़े हुए हैं और पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम के माध्यम से तथा दलीय आधार पर चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि बिना दलीय आधार पर चुनाव कराना लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि नगर निकायों का सीधा संबंध आम जनता की मूलभूत समस्याओं से है। ऐसे में जनादेश को सही रूप में सामने लाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव जरूरी है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के कारण साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा जनता के अधिकारों और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए धरना के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाएगी। मंच का संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




