भाजपा की प्रचंड जीत पर मनिका का जश्न

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में अपनी प्रचंड जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और विकास व सुशासन की जीत बताई।

भाजपा की  प्रचंड जीत पर मनिका का जश्न

मनिका,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार के नेतृत्व में निकाले गए विजय जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ताओं ने सबका साथ, सबका विकास जैसे नारों के साथ खुशी व्यक्त की तथा अबीर-गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंशी यादव ने इसे जनता के विश्वास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के कारण जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य लव कुमार दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दुबे, सत्यनारायण प्रसाद, ग्राम प्रधान रजत कुमार, छोटू राजा, अमरदीप कुमार, गायत्री देवी, विकास तिवारी, नंदेव सिंह, गंगेश्वर यादव, अजय गुप्ता, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अंकित राज (गोलू), बजरंग दल अध्यक्ष मनिका अंकित कुमार (गोलू), दरोगी यादव, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।