Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsBiometric Login Failure Halts Latehar Treasury Operations
प्रस्तावित पेज वन बायोमेट्रिक लॉगिन नहीं होने के कारण लातेहार कोषागार का काम ठप 24 अक्टूबर से ठप पड़ा ट्रेजरी सिस्टम, बिल पासिंग और भुगतान रुका कोषागार पदाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र, अब तक नहीं मिला समाधान  मनीष उपाध्याय

प्रस्तावित पेज वन बायोमेट्रिक लॉगिन नहीं होने के कारण लातेहार कोषागार का काम ठप 24 अक्टूबर से ठप पड़ा ट्रेजरी सिस्टम, बिल पासिंग और भुगतान रुका कोषागार पदाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र, अब तक नहीं मिला समाधान मनीष उपाध्याय

संक्षेप:

लातेहार जिला कोषागार कार्यालय का काम पिछले दो सप्ताह से ठप है। बायोमेट्रिक लॉगिन न होने के कारण सभी भुगतान और बिल पासिंग रुकी हुई है। कोषागार पदाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिला है। इससे सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों को परेशानी हो रही है।

Nov 06, 2025 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

संवाद- 10:::::::::::: प्रस्तावित पेज वन बायोमेट्रिक लॉगिन नहीं होने के कारण लातेहार कोषागार का काम ठप 24 अक्टूबर से ठप पड़ा ट्रेजरी सिस्टम, बिल पासिंग और भुगतान रुका कोषागार पदाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र, अब तक नहीं मिला समाधान मनीष उपाध्याय लातेहार संवाददाता। जिला कोषागार कार्यालय का काम पिछले दो सप्ताह से पूरी तरह ठप है। कोषागार पदाधिकारी निहारिका वर्मा का आधार आधारित बायोमेट्रिक लॉगिन काम नहीं करने के कारण 24 अक्तूबर से ट्रेजरी से जुड़े सभी भुगतान, बिल पासिंग और वित्तीय कार्य रुक गए हैं। इससे सरकारी कर्मियों, विभागीय अधिकारियों और पेंशनधारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पदाधिकारी निहारिका वर्मा ने इस समस्या की जानकारी पत्रांक 408, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 के माध्यम से निदेशक, कोषागार एवं सांस्कृतिक वित्त निदेशालय तथा वित्त सचिव झारखंड सरकार को दी है। साथ ही उपायुक्त लातेहार को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अब तक विभागीय स्तर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। उनका कहना है कि एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है। दूसरी ओर, ट्रेजरी से जुड़े कई विभागीय कर्मी और सेवानिवृत्त पेंशनधारी प्रतिदिन कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन लॉगिन ठप रहने से उनका कार्य नहीं हो पा रहा। भुगतान और बिल पासिंग रुकने से कई विभागों की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो नवंबर माह के वेतन भुगतान पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें अब उच्च अधिकारियों की पहल पर टिकी हैं। फोटो- 6- समाहरणालय परिसर में अवस्थित ट्रेजरी ऑफिस