Latehar News: 310 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: महुआडांड़, बारियातू में कक्षा 8 के 241 छात्रों को शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में महुआडांड़ और अंबवाटोली की मुखिया प्रमुख अतिथि रहीं। कुल 69 छात्रों को एसटी, एससी, बीसी व अल्पसंख्यक वर्ग से साइकिल प्राप्त हुई, जिससे छात्रों के चेहरे खिल उठे।

Latehar News: 310 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

Latehar News: महुआडांड़, बारियातू, प्रतिनिधि। उन्नति का पहिया के तहत प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 के 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार 9 विद्यालयों के बच्चों को साइकिल दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुआडांड़ मुखिया प्रमिला मिंज व अंबवाटोली मुखिया रोशनी कुजूर रहीं। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुष्पेंद्र कुशवाहा मौजूद रही। उधर बारियातू में प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकल वितरण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। साइकल वितरण का शुभारंभ बीडीओ अमित कुमार पासवान,प्रमुख उर्मिला देवी, जिप सदस्य रमेश राम ने सयुंक्त रूप से किया। बीपीओ बीरेंद्र भगत ने बताया कि एसटी,एससी,बीसी व अल्पसंख्यक के कुल 69 छात्र छात्राओं के बीच वितरण किया गया है।

साइकल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsLatehar News: 310 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल