अबुआ आवास योजना को गति देने का बीडीओ ने दिया निर्देश बीडीओ ने किया चंदवा पूर्वी पंचायत का निरीक्षण
बीडीओ चंदन प्रसाद ने अबुआ आवास योजना के तहत पूर्वी पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन और लंबित आवासों की स्थिति का जायजा लिया और लाभुकों से संवाद कर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया और लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी।

चंदवा प्रतिनिधि। अबुआ आवास योजना को ससमय पूर्ण कराने के उद्देश्य से बीडीओ चंदन प्रसाद ने गुरुवार को पूर्वी पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के तहत निर्माणाधीन एवं लंबित पड़े आवासों की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने लाभुकों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली तथा अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने राशि भुगतान के बावजूद आवास निर्माण में शिथिलता बरतने वाले लाभुकों को कड़ी चेतावनी देते हुए समय-सीमा के भीतर आवास पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया।
साथ ही उन्होंने विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि ऐसे लाभुकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव चंदन कुमार, आवास ऑपरेटर प्रिंस कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



