Latehar News: चार स्कूल के 104 छात्रों को साइकिल वितरित

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: बरवाडीह कल्याण विभाग ने मंगलवार को 104 छात्रों को साइकिल वितरित की। छात्रों को साइकिल लेने के लिए 10 किलोमीटर से अधिक दूर आना पड़ा और उचित परिवहन ना होने के कारण उन्हें ऑटो पर साइकिल लादकर ले जाना पड़ा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। अभिभावकों ने वितरण विद्यालय में कराने की मांग की।

Latehar News: चार स्कूल के 104  छात्रों को साइकिल वितरित

Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को गम्हरिया, हेहेगड़ा , टोंगारी और बखोरीडेरा मवि के 104 छात्र- छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल ले जाने के लिए छात्रो को कोई उचित व्यवस्था नही थी। लिहाजा उन छात्रों को ऑटो के ऊपर कई साइकिल लाद कर ले जाने को विवश होना पड़ा। बेतरतीब ढंग से ऑटो पर साइकिल लादने से दुर्घटना होने की भी संभावना जताई गई। बता दे कि दस किलोमीटर से भी अधिक दूर से छात्र - छात्राओं को साइकिल लेने बरवाडीह मुख्यालय आना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने कहा कि यदि सम्बन्धित स्कूल में ही साइकिल ले जाकर वितरण करने की व्यवस्था की जाती तो छात्रो को इतनी परेशानी नही झेलनी पड़ती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।