Latehar News: बरवाडीह में स्ट्रीट लाइट लगाने पर लगाई रोक
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: बरवाडीह में स्ट्रीट लाइट लगाने पर विद्युत विभाग ने रोक लगा दी है। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज प्रसाद रंगोली ने लाइट लगाने की योजना बनाई थी, जिससे बाजार में रात में रोशनी मिलेगी। लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने चिंता जताई है कि इसमें राजनीति शामिल हो सकती है।

Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने पर विद्युत विभाग ने रोक लगा दी है। व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज प्रसाद रंगोली ने बाजार और बस स्टैंड में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने लाइट भी मंगवा ली थी, ताकि बाजार के दुकानदारों को रात में अंधेरे से निजात मिल सके। मनोज प्रसाद ने बताया कि इसके लिए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से अनुमति लेनी चाही। क्यों कि बिजली पोल में ही कनेक्शन करा कर लाइट लगानी थी,लेकिन बिजली पोल में लाइट लगाने की अनुमति उन्हें नहीं मिली। कहा गया कि अलग से इसके लिए बिजली कनेक्शन लेना होगा।
उन्हें आशंका है कि इसमें राजनीति हो गई है।


