Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsBamboo Plantation Project Approved in Latehar Job Opportunities for Hundreds
गारू में 700 हेक्टेयर में शुरू होगा बांस–बखार का कार्य, स्थानीय मजदूरों को मिलेगा रोजगार

गारू में 700 हेक्टेयर में शुरू होगा बांस–बखार का कार्य, स्थानीय मजदूरों को मिलेगा रोजगार

संक्षेप:

लातेहार में बांस-बखार और बांस रोपण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है। 700 हेक्टेयर भूमि में यह कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा। योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बांस संरक्षण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मजदूरों को प्रतिदिन 433 रुपये की मजदूरी मिलेगी।

Dec 10, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, संवाददाता। पीटीआर में बांस-बखार एवं बांस रोपण पर मिट्टी चढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है। गारू पूर्वी और गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के कुल 700 हेक्टेयर भूभाग में इस कार्य को संचालित किया जाएगा। योजना के शुरू होते ही क्षेत्र के कई सौ मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गारू पश्चिमी क्षेत्र के डूबरिया कोना, चूरी लगड़ा, अंबाकोना, गट्टी झरिया, केकर पानी, कमल मुडिया और बरवापानी में लगभग 25-25 हेक्टेयर में कार्य होगा। वहीं रानी चुआ, सुशील डेरा,पड़ो पानी और खोखर पकवा समेत अन्य इलाकों को मिलाकर 350 हेक्टेयर क्षेत्र को योजना में शामिल किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गारू पूर्वी क्षेत्र के झुमरी कोना, बधुता बर, कड़कबंधवा और सोहरी पीपल सहित कई स्थानों के 350 हेक्टेयर क्षेत्र में भी कार्य निर्धारित किया गया है। पीटीआर के बारेसांढ़ वन क्षेत्र में 225 हेक्टेयर,महुआडांड़ में 75 हेक्टेयर,छिपादोहर पूर्वी एवं पश्चिमी में 250 हेक्टेयर,कुटकू 150 हेक्टेयर,बेतला में 100 हेक्टेयर एरिया में भी बांस संरक्षण के लिए इन सभी क्षेत्रों में बांस-बखार, बांस रोपण, संरक्षण और मिट्टी चढ़ाने का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। परियोजना से स्थानीय मजदूरों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मजदूरों को प्रतिदिन 433 रुपये की मजदूरी निर्धारित की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने योजना को स्वागत योग्य बताया है। उनका कहना है कि कार्य शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वन और वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।