बैंक खाते के द्वारा मजदूरों के बकाए मजदूरी का भुगतान
Mar 03, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बेतला रेंज में ग्रास प्लॉट और झाड़ियों की सफाई में लगे मजदूरों को उनका बकाया मजदूरी उनके बैंक खातों के जरिए भुगतान किया गया। मजदूरों ने 26 फरवरी को रेंज कार्यालय और पार्क मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था। रेंजर उमेश कुमार दूबे ने दो मार्च को भुगतान का आश्वासन दिया था।

बेतला प्रतिनिधि । बेतला रेंज में बीते वर्ष ग्रास प्लॉट और झाड़ियों की साफ-सफाई में लगे मजदूरों के बकाए मजदूरी का भुगतान उनके बैंक खाते के जरिए कर दिया गया। जानकारी रेंजर उमेश कुमार दूबे ने दी। मालूम हो कि बकाए मजदूरी-भुगतान को लेकर गत 26 फरवरी को मजदूरों ने बेतला रेंज कार्यालय और पार्क मेन गेट में तालाबंदी कर आक्रोशपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसपर रेंजर उमेश कुमार दूबे ने मजदूरों को दो मार्च को बकाए मजदूरी-भुगतान करने का आश्वासन दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



