संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लातेहार में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार करना है।

लातेहार ,संवाददाता। नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत रविवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वच्छता एवं बच्चों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लाभुकों को बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बुनियादी सेवाओं के प्रमुख संकेतकों में सुधार लाना तथा अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों के नियमित टीकाकरण, समय पर स्वास्थ्य जांच तथा पोषाहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


