लातेहार में 30 से अधिक आवारा कुत्तों को लगा एंटी रेबीज वैक्सीन

Mar 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार में प्रज्वलित बिहार संस्था द्वारा आवारा कुत्तों के लिए एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत यह अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया। नौ सदस्यीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर टीका लगाया। संस्था ने रेबीज की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

लातेहार में 30 से अधिक आवारा कुत्तों को लगा एंटी रेबीज वैक्सीन

लातेहार, प्रतिनिधि। प्रज्वलित बिहार संस्था द्वारा आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन देने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार को चलाया गया। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में संचालित किया गया, ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आमजन की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। संस्था के सचिव आर.आर. मेहता के नेतृत्व में कुल नौ सदस्यीय टीम ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम में कांति केरकेट्टा,वीरेन्द्र महतो (वैक्सीनेटर), विजय सिंह, विनोद उरांव, आशीर मेहता, बंधन उरांव (कैचर), उमंग मेहता, अनुज चौबे एवं प्रभु भगत समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आवारा कुत्तों को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया तथा पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया गया। संस्था के सचिव ने बताया कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जो संक्रमित पशुओं के काटने से फैलती है। ऐसे में समय-समय पर टीकाकरण अभियान चलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास आवारा कुत्ते दिखाई दें तो संस्था को सूचित करें, ताकि उन्हें भी टीकाकरण के दायरे में लाया जा सके। देने कर्मी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।