Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsAnnual Football Tournament Final Held in Balumath Grenza Team Emerges Victorious
पिंडाडकोम को हराकर ग्रेनजा की टीम बनी चैंपियन

पिंडाडकोम को हराकर ग्रेनजा की टीम बनी चैंपियन

संक्षेप:

प्रखंड अंतर्गत पंचायत बसिया के पिण्डाडकोम स्थित बड़का आहरा फुटबॉल मैदान में वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हु

Sep 15, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ की बसिया पंचायत के पिंडाडकोम स्थित बड़का आहरा फुटबॉल मैदान में वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में ग्रेनजा की टीम ने पिण्डाडकोम की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। तीसरा स्थान फूलबसिया की टीम को मिला। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता राजेंद्र यादव ने की, जबकि सचिव की जिम्मेदारी देवानंद पाहन, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव और उपाध्यक्ष विजय उरांव ने निभाई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, बसिया मुखिया बिमला देवी, राजद जिला युवा अध्यक्ष दीपक यादव तथा भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश उरांव उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर लक्ष्मण कुशवाहा और दीपक यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से न केवल शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है, बल्कि आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। मौके पर राजेंद्र यादव, देवानंद पाहन, दिलीप यादव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।