माइनिंग कंपनी ने दिया हेरहंज थाना को एबुलेंस

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

लातेहार में दामोदर घाटी लिमिटेड और डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड ने हेरहंज थाना को एक एंबुलेंस दी है। यह कदम 26 जनवरी को हुई टेंपू दुर्घटना के बाद उठाया गया, जिसमें 11 बच्चे घायल हुए थे। कंपनी ने मृतक...

माइनिंग कंपनी ने दिया हेरहंज थाना को एबुलेंस

लातेहार संवाददाता। दामोदर घाटी लिमिटेड व डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड ने समाजिक उतरदायित्व निर्वहन के तहत लोगों की सुविधा के लिए चालक सहित हेरहंज थाना को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड के अधिकारी बलराम पांडेय ने बताया कि गत 26 जनवरी को बालूमाथ, हेरहंज व पांकी मुख्य मार्ग वा स्कूली बच्चों से भरी एक टेंपू दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें 11 बच्चे घायल हो गये थे। उन्होंने बताया की तुबेद कोयल खान अंतगर्त कोयला परिवहन इसी मार्ग से होता है। कंपनी के अधिकारियों ने इस दुर्घटना में शामिल बच्चों का यथासंभव इलाज कराया। हालांकि इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी थी। जिसके परिजनो को कंपनी द्वारा आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे के परिजन सुजित उरांव को स्थानीय स्तर पर नयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लगातार होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन गंभीर है । कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया है कि कोल वाहन त्रिपाल से ढका हो तथा रोड पर चलने वाले प्रत्येक गाड़ी की गति नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि धुलकण और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आवश्यक व प्रशंसनीय कदम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsLatehar Newsमाइनिंग कंपनी ने दिया हेरहंज थाना को एबुलेंस