Latehar News: बीडीओ से ग्रामसभा रद्द करने की मांग, नियमों की अनदेखी कर सहायक सचिव चयन करने का आरोप
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: बेतला के ग्राम सरईडीह की सरिता देबी ने बीडीओ को आवेदन देकर ग्राम सभा को रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि सहायक सचिव का चयन सरकारी नियमों की अनदेखी कर किया गया। पेसा नियमावली 2025 में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है, जिसे ग्राम सभा में नजरअंदाज किया गया।

Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम सरईडीह की सरिता देबी पति रबिंद्र सिंह ने बरवाडीह के बीडीओ को आवेदन देकर बीते शुक्रवार को हुई ग्राम सभा रद्द करने की मांग की है। वहीं सरिता ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों पर सरकारी नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से सहायक सचिव का चयन करने का आरोप लगाया। सरिता के मुताबिक इस संबंध में प्रखंड कार्यालय से निर्गत पत्र में बीडीओ ने पेसा नियमावली 2025 के कंडिका 13 के तहत सहायक सचिव का चयन करने का उल्लेख है। जिसमें महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। पर संपन्न ग्रामसभा में उक्त नियम का पालन नहीं किया गया।इधर
मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि बीडीओ से निर्गत पत्र में कहीं भी महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का उल्लेख नहीं है।


