अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए एसवीएम लातेहार के विद्यार्थी
लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य लेखन कला और सांस्कृतिक...

लातेहार,प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर,लातेहार बाजार में सोमवार को संस्कृति बोध परियोजना अंतर्गत अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से दशम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष के लिए वर्गानुसार निबंध विषय इस प्रकार निर्धारित किए गए थे। शिशु वर्ग (कक्षा 4-5) के लिए महाकुंभ का आंखों देखा या कानों सुना रोमांचक वर्णन, बाल वर्ग (कक्षा 6-7-8) केलिए महाकुंभ का पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व। वहीं किशोर वर्ग (कक्षा 9-10) के लिए महाकुंभ के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन विषय निर्धारण था। जिस पर छात्र-छात्राओं में निबंध लिखे।
चयनित निबंध प्रांत स्तर पर चयन के लिए विद्या विकास समिति झारखंड प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रमुख दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपनी मौलिकता, अभिव्यक्ति एवं लेखन कौशल का परिचय देते हुए निबंध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कला, चिंतनशीलता एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी आचार्य दीदी का योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




