ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहार गारु के सरयू में लगा कृषि चौपाल

गारु के सरयू में लगा कृषि चौपाल

नक्सलवाद-उग्रवाद के लिये कभी चर्चित रहे गारू प्रखंड के सरयू में अब हरियाली को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये कई कल्याणकारी योजना चलायी जा रही...


गारु के सरयू में लगा कृषि चौपाल
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारSun, 21 Jan 2018 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

नक्सलवाद-उग्रवाद के लिये कभी चर्चित रहे गारू प्रखंड के सरयू में अब हरियाली को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये कई कल्याणकारी योजना चलायी जा रही हैं। किसान इसका लाभ उठावें। भूमि संरक्षण पदाधिकारी सबन गुड़िया सरयू में आयोजित कृषि चौपाल में बोल रहे थे। उन्होंने रबी फसल के अलावे सब्जी की खेती व देखरेख को लेकर चर्चा की। डीएएचओ अरुण कुमार महंता ने पशुपालन को किसानों के लिए लाभकारी बताया। सुकर, कुक्कूट, बतख, बकरी पालन पर विस्तार से चर्चा की। डीसीओ लोकनाथ महतो नें लैंप्स की भुमिका पर प्रकाश डाला। उर्वरक व उन्नत बीज को कृषकों के लिये आवश्यक बताया। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि मत्स्य पालन से किसानों की माली हालत में इजाफा होगा। गांव में ही उन्हें रोजगार मिलेगा। तालाब निर्माण को बहुपयोगी करार दिया। मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें