Latehar News: नियम विरुद्ध सहायक सचिव चयन करने का महिला उम्मीदवार ने लगाया आरोप
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: बेतला में महिला उम्मीदवार सरिता देबी ने ग्रामसभा में पुरुष को सहायक सचिव चयन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली 2025 में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का प्रावधान है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। सरिता ने इसकी लिखित शिकायत बीडीओ से करने का निर्णय लिया।

Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह की महिला उम्मीदवार सरिता देबी पति रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा में नियमों की अनदेखी कर महिला की जगह पुरुष को सहायक सचिव चयन करने का सीधा आरोप लगाया है। इस संबंध में सरिता ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 के कंडिका 13 में सहायक सचिव के चयन में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का साफ उल्लेख है। पर ग्रामसभा में इसकी अनदेखी की गई। वहीं महिला उम्मीदवार ने इसकी लिखित शिकायत बरवाडीह के बीडीओ से करने की बात कही। इधर मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम सभा कराने संबंधी बीडीओ द्वारा निर्गत पत्र में महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता देने संबंधी कोई उल्लेख नहीं है।

