Hindi NewsJharkhand NewsLatehar News235 Assistant Professors Appointed in Latehar Jharkhand
लातेहार के 235 सहायक आचार्या को मिला नियुक्ति पत्र

लातेहार के 235 सहायक आचार्या को मिला नियुक्ति पत्र

संक्षेप:

रांची के मोराबादी में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान भर्ती प्रक्रिया के तहत लातेहार के 235 सहायक आचार्या की

Nov 29, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, हिटी। रांची के मोराबादी मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान भर्ती प्रक्रिया के तहत लातेहार के 235 सहायक आचार्या की नियुक्ति की गई। डीएसइ गौतम कुमार साहू ने बताया कि जिलास्तर पर 235 सहायक आचार्या की नियुक्ति हुई हैं। जिसमें तीन सहायक आचार्यों ने पत्र प्राप्त नहीं किया है। इसी क्रम में लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत लगभग 16 शिक्षकों को सहायक आचार्या पद का नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। बरवाडीह के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 10 पारा शिक्षक सहायक आचार्य बन गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पारा शिक्षक सुनील कुमार, सौरभ कुमार, अशरफ अली, चक्रवर्ती ओझा, राकेश कुमार, सुषमा खलखो, रंजीत गुप्ता, ईश्वर दयाल गिरी, जय कुमार राम और पारा शिक्षक प्रदीप कुमार सहायक प्राचार्य के पद पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं बालूमाथ प्रखंड के 17 अभ्यर्थियों को रांची में सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र मिला हैं। जिसमें ललन कुमार यादव, शशिकांत यादव, सत्येंद्र प्रसाद साहू, बिनोद यादव, आलोक गुप्ता, सुनील साव, महानंद यादव, राजरूप यादव, देवंती देवी, इंद्रदेव यादव, रूपचंद साव, सुरेंद्र गंझू, रामरतन मेहता और अनंत पाठक, विजेन्द्र कुमार वर्मा, सुनिल कुमार सिंह, सुबोध प्रसाद शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर सभी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रदेश मोर्चा सदस्य बेलाल अहमद ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बधाई देने वालों में प्रखंड सचिव गोविंदा कुमार, बिगन राम, चंद्रदेव सिंह, गंगेश्वर राम, सूरज प्रकाश, पंचम यादव, सामु उरांव, सरिता तिर्की, सत्यवान कुमार, लाल सचिन नाथ शाहदेव, शिवबलक राम, इबरार अहमद, ऐनुल अंसारी सहित प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक शामिल थे।