पोचरा में 19वें डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Dec 25, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार में सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 19वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन धूमधाम से हुआ। उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच डुड़वा क्रिकेट क्लब और सासंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सासंग क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत हासिल की।

पोचरा में 19वें डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

लातेहार, प्रतिनिधि। सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट क्लब, पोचरा के तत्वावधान में आयोजित 19वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, वर्तमान मुखिया रामजी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव एवं मुखिया रामजी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करता है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डुड़वा क्रिकेट क्लब और सासंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमे उतरी सासंग क्रिकेट क्लब की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच का संचालन अंपायर राजा एवं सैफी आलम ने किया। क्लब के सचिव अनुप कुमार ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के सभी मैच राजकीय मध्य विद्यालय, पोचरा के खेल मैदान में खेले जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में अनुपम मिश्र, अभिषेक नाथ शाहदेव, आशीष नाथ शाहदेव, पंकज सिंह देव, दिलीप प्रसाद, बलराम प्रसाद, जाबिर अंसारी, पुरुषोत्तम लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;