करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर घायल
बालूमाथ के पकरी ग्राम में एक 16 वर्षीय किशोर दीपक उरांव करंट लगने से घायल हो गया। वह घर में बिजली के काम कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 28 Dec 2024 12:03 AM

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पकरी ग्राम में करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोर शुक्रवार को घायल हो गया। उसकी पहचान पकरी ग्राम निवासी कृष्ण उरांव का पुत्र दीपक उरांव के रूप में की गयी हैं। परिजनों के द्वारा उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉ सुरेंद्र कुमार के द्वारा उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार घायल किशोर दीपक उरांव अपने घर के बिजली संबंधित कुछ कार्य कर रहा था और इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान उसका दोनों हाथ झुलस गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।