Hindi NewsJharkhand NewsLatehar News15-Year Vacancy in Amin Position Affects Land Measurement in Barwadih

15 वर्षों से अमीन का पद खाली, परेशानी
संक्षेप:
बरवाडीह अंचल विभाग में पिछले 15 वर्षों से अमीन का पद खाली है। इसकी कमी से जमीन की मापी के कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अस्थाई अमीन से काम लिया जा रहा है, जिससे रैयतों की जमीन की मापी लंबित है। जमीन मालिकों को मापी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
Nov 17, 2025 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग में करीब 15 वर्षों से अमीन का पद खाली है। किसी अमीन की पदस्थापना नही होने से जमीन मापी के कार्यो पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अंचल विभाग में वर्षों से अस्थाई रूप से एक अमीन को अंचल विभाग में रखा गया है। उक्त अमीन से ही जमीन की मापी का कार्य किया जाता है। बताया जाता है कि कई रैयतों की जमीन की मापी का कार्य लंबित भी है। अस्थाई एक अमीन को जमीन की मापी करने में काफी दिक्कत होती है। जमीन मालिको को अपनी जमीन की मापी कराने के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ता है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




