
मनिका आश्रम गर्ल्स स्कूल की 15 छात्राएं बीमार, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
लातेहार के गवर्नमेंट आश्रम गर्ल्स आवासीय स्कूल की लगभग 15 छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। सभी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का...
लातेहार, प्रतिनिधि। गवर्नमेंट आश्रम गर्ल्स आवासीय स्कूल,मनिका की लगभग 15 छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। शुक्रवार की सुबह सभी छात्राओं को उपचार के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने छात्राओं के लिए अलग से काउंटर बनाकर पर्ची काटने की व्यवस्था की। इसके बाद डॉक्टर रुचिरा वर्मा ने सभी छात्राओं का इलाज किया। जानकारी के अनुसार, छात्राएं वायरल फीवर से पीड़ित थीं। सूचना मिलने पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य कुंदन गोपाल और रश्मि प्रिया अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हालचाल लिया। कुंदन गोपाल ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में सीक रूम नहीं होने के कारण बीमार छात्राओं को स्वस्थ छात्राओं के साथ रखा जा रहा है।

इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो और भी छात्राएं बीमार हो सकती हैं। बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 157 छात्राएं पढ़ रही हैं। इनके लिए रहने हेतु लगभग 20 कमरों वाली अलग बिल्डिंग और पठन-पाठन के लिए मात्र 4 कमरे उपलब्ध हैं। विद्यालय में कुल 6 शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय का भवन अब तक अधूरा गवर्नमेंट आश्रम गर्ल्स आवासीय स्कूल मनिका प्रमंडल स्तरीय विद्यालय है,जहां अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को आवास और शिक्षा की सुविधा दी जाती है। यह विद्यालय मनिका प्रखंड में संचालित होना चाहिए था, लेकिन भवन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण पिछले एक वर्ष से इसे डीईओ कार्यालय परिसर स्थित बालिका छात्रावास में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक नया भवन तैयार नहीं हो सका है। क्या करते हैं विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सभी छात्राओं का इलाज कराया गया है और दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




