लातेहार: शादी समारोह से 13 साल की बच्ची को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे; तीन नाबालिग
आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। रेप को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचने में कामयाब रही।

झारखंड के लातेहार जिले में 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं।
पुलिस के मुताबिक ये घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है। संदिग्ध शादी समारोह से बच्ची को जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, 'पीड़िता की मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह साफ तौर पर गैंगरेप का मामला है।'
बाराती के रूप में शादी में आए
बताया जा रहा है कि आरोपी बाराती के रूप में शादी आए थे। इसी दौरान पीड़िता को अगवा कर लिया। आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। रेप को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचने में कामयाब रही और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए पुलिस के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लातेहार भेजा गया।
आरोपियों की धर पकड़, मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरतो को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और पांचों आरोपियों की धर पकड़ की। पूछताछ और जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहित और पोक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



