लातेहार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉयड कर रही जांच

Mar 12, 2026 01:30 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बीते कुछ दिनों से झारखंड में लगातार कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। अब लातेहार कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है।

लातेहार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉयड कर रही जांच

झारखंड की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रही धमकी के बीच एक और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और परिसर को खाली करने का आदेश दे दिया गया। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वॉयड की टीम

लातेहार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। इसके साथ बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी ली जा रही है।

पहले भी मिली है बम की धमकी

बीते कुछ दिनों से लगातार झारखंड की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। सोमवार को बोकारो सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली करवाकर जांच की गई थी। हालांकि, परिसर से कुछ नहीं मिला और ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।



रांची सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की मिली थी धमकी

बीते कुछ दिनों में रांची सिविल को दो बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। रांची कोर्ट को धमकी मिलने के बाद यहां भी वही प्रक्रिया अपनाई गई। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की गई, लेकिन ये धमकी भी अफवाह ही निकली।

बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ ही जगुआर की टीमें भी मौके पर पहुंची थीं। पूरे परिसर को खंगालने के बाद जांच टीम को कुछ नहीं मिला और परिसर को फिर से चालू कर दिया गया। इस दौरान झारखंड की कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें