लखपति दीदी को करोड़पति बनाना लक्ष्य, मंत्री दीपिका पांडेय ने की बैठक; क्या है प्लान

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

झारखंड मंत्रालय में आईआईएम कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं पर एक प्रेजेंटेशन दिया। ये प्रेजेंटेशन राज्य के उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ व्यापार, बाजार व आय में बढ़ोतरी के साथ सफलता पर केंद्रित रहा।

लखपति दीदी को करोड़पति बनाना लक्ष्य, मंत्री दीपिका पांडेय ने की बैठक; क्या है प्लान

झारखंड मंत्रालय में आईआईएम कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं पर एक प्रेजेंटेशन दिया। ये प्रेजेंटेशन राज्य के उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ व्यापार, बाजार व आय में बढ़ोतरी के साथ सफलता पर केंद्रित रहा। बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में भी इस तरह के प्रयास किए गए हैं और परिणाम भी ठीक आए हैं। आइए जानते हैं सरकार का प्लान क्या है।

लखपति दीदी को करोड़पति दीदी बनाने का है लक्ष्य

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लखपति दीदी कैसे करोड़पति दीदी की श्रेणी में खड़ी हो, ये विभाग का लक्ष्य है। इसी सोच के साथ नवाचार को अपनाते हुए, उद्यमिता की बारीकियों का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए बदलते दौर की मांग है। विभाग के सहयोग से राज्य की महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रही हैं, पर उन्हें नई तकनीक और बाजार में आवश्यकता के अनुरूप अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

IIM कोलकाता से MOU

जेएसएलपीएस ने पिछले दिनों आईआईएम कोलकाता के साथ एमओयू कर राज्य की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता की बारीकियों का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कदम बढ़ाया है। इस एमओयू के तहत त्रिवर्षीय योजना तैयार कर राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों में उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को विशेष तौर से प्रशिक्षित करने की योजना है। इस योजना के तहत राज्यभर के करीब 50 हजार महिलाओं का आंकड़ा तैयार करने के बाद सुयोग्य महिला उद्यमियों को इनक्यूबेशन तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। महिला उद्यमियों को दिया जाने वाला ये प्रशिक्षण हिंदी, इंग्लिश के साथ वीडियो फॉर्मेट में भी होगा। महिलाएं इस प्रशिक्षण के दौरान सवालों का जवाब ऑडियो मैसेज के जरिए भी आसानी से दे पाएंगी।

असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में मिली है सफलता

आपको बता दें कि इस तकनीक से बिहार-पश्चिम बंगाल और असम राज्य की महिला उद्यमियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। प्रेजेंटेशन के दौरान जेएसएलपीएस से जुड़ी 1 लाख 24 हजार महिला उद्यमियों को इसका अधिक से अधिक लाभ देने पर जोर दिया गया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जेएसएलपीएस के द्वारा पहले से इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के साथ आईआईएम कोलकाता से जुड़कर महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने की बात कही। प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, आईआईएम कोलकाता के सीईओ डॉ विवेक कुमार राय, गौरव कपूर, जेएसएलपीएस के सीओओ विष्णु परिदा, नीतीश सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें