किसी ने मेहनत से लक्ष्य पाने की ठानी, तो किसी ने तेज रफ्तार से दूरी बनाने का लिया संकल्प

Jan 02, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

नववर्ष 2026 के आगमन पर युवा वर्ग ने सकारात्मक संकल्प लिए हैं। कुछ युवा कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अन्य यातायात नियमों का पालन और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प ले रहे हैं। ये युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित हैं।

किसी ने मेहनत से लक्ष्य पाने की ठानी, तो किसी ने तेज रफ्तार से दूरी बनाने का लिया संकल्प

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नववर्ष 2026 के आगमन के साथ ही युवा वर्ग में नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प देखने को मिल रहा है। युवाओं ने इस वर्ष अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए विभिन्न सकारात्मक संकल्प लिए हैं। किसी ने कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ठानी है, तो किसी ने यातायात नियमों के पालन और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान युवाओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। राधा कृष्ण मंदिर पहुंची एक युवती ने बताया कि उन्होंने नए साल में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, हालांकि वह फिलहाल इसका खुलासा नहीं करना चाहतीं।

उनका कहना था कि वे अपनी मेहनत के बल पर एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं। यातायात नियमों का करेंगे पालन जयभारत राज ने कहा कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएंगे। उन्होंने जल्द ही लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने तथा तेज रफ्तार से बचने का संकल्प लिया, ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वेटलिफ्टिंग में अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य आयुष कुमार साव ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष देश स्तर पर वेटलिफ्टिंग में अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि झारखंड के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यातायात नियमों को लेकर जागरुकता फैलाएंगे अतुलित सिन्हा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नए वर्ष में अपने साथियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है, ताकि तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत एबीए की छात्रा कुमारी मुस्कान ने बताया कि उन्होंने अपने करियर को लेकर एक स्पष्ट दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। साथ ही वे अपने साथियों को भी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। स्वस्थ और सशक्त समाज बनाने का संकल्प झुमरी तिलैया के बीटेक छात्र कुमार हर्षित ने कहा कि नए वर्ष में ईमानदारी और मेहनत से कार्य करना है। साथ ही नशे से दूर रहने और युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने का भी उन्होंने संकल्प लिया है, ताकि समाज स्वस्थ और सशक्त बन सके। परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प छात्रा सिमरन कुमारी ने कहा कि विशेषकर युवतियों को अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने नए वर्ष में पूरे जोश और समर्पण के साथ मेहनत कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।