ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमासडक दुघर्टना में युवक घायल

सडक दुघर्टना में युवक घायल

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत 1-इंडिया फैमिली मार्ट के पास शनिवार की रात 9.30 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विकास रजक,उम्र 22 साल,पिता-दिनेश रजक...

सडक दुघर्टना में युवक घायल
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाWed, 28 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत 1-इंडिया फैमिली मार्ट के पास शनिवार की रात 9.30 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विकास रजक,उम्र 22 साल,पिता-दिनेश रजक ग्राम कलाली मोहल्ला चंदवारा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपनी बाइक से महाराणा प्रताप चौक से घर जाने के दौरान 1-इंडिया फैमिली मार्ट के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए सदर हॉस्पिटल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। डॉक्टर से पूछे जाने पर बताया कि घायल को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें