Kodarma News: बिजली तार की चपेट में आने से युवक घायल
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: चंदवारा के चंदवारा पूर्वी और पश्चिमी पंचायत से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होता समय एक युवक आनंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बस की छत पर सवार था और बिजली के तार से टकराने के कारण चोटिल हुआ। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के चंदवारा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत से श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को जब रवाना हो रहा था उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान आनंद पांडेय के रूप में हई है़। बताया जाता है कि आनंद बस की छत पर सवार था़। इस दौरान बिजली तार से टककराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।


