तिलैया थाना के पास सड़क हादसे में युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा में तिलैया थाना के पास सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय विशाल कुमार घायल हो गए। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और डॉक्टरों ने धनबाद रेफर किया। पीड़ित ने वाहन मालिक से इलाज का खर्च मांगने का निर्णय लिया।

तिलैया थाना के पास सड़क हादसे में युवक घायल

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। विशाल कुमार (20 वर्ष), बेकोबार निवासी है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे सड़क से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने वाहन मालिक से इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।