जीपीएस में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम
सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्या नीरजा ने बच्चों को तंबाकू से दूर रहने की आवश्यकता बताई। विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत कर तंबाकू से होने वाले नुकसान को दर्शाया।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल (जीपीएस) में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में छात्रा काशवी वैभव ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक भाषण दिया। विद्यालय की प्राचार्या नीरजा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रखना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद छात्र अखिल आनंद ने सभी को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों आदित्य रोशन कुमार, अमन मोदी, नक्क्ष जैन, ख्याति सिंह एवं लक्ष्य जैन ने तंबाकू निषेध पर आधारित एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि तंबाकू न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


