विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने बताए हाथ धोने के फायदे

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया ने शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। चिकित्सक डॉ. रौनक महर्षि ने बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने बताए हाथ धोने के फायदे

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया द्वारा शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिकित्सक डॉ. रौनक महर्षि ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया को छह चरणों में समझाया और बताया कि नियमित व सही तरीके से हाथ धोने से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय पाठक को मंच के अध्यक्ष मोहित संघई द्वारा पौधा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. रौनक महर्षि को मंच के सचिव अतुल खेतान ने पौधा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहसचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, मंच के सदस्य तुषार चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।