सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत

Mar 08, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सैनिक स्कूल तिलैया डैम में रविवार को विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त ऋतुराज ने बालिका कैडेट के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत की और कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि वह बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान करे। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत

चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया डैम में रविवार को विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान सैनिक स्कूल परिसर में बालिका कैडेट के लिए अध्ययन, विश्राम एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़ी नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बेटियां भी देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इसके उपरांत उपायुक्त ने सैनिक स्कूल के कर्नल एवं प्रबंधन के साथ विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया तथा बालिका कैडेट के लिए आवश्यक संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।