दो बच्चों का पिता युवती संग फरार, पत्नी ने थाने में लगाई गुहार

Nov 16, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

सतगावां की 22 वर्षीय सरस्वती कुमारी ने अपने पति संजीत राम की खोजबीन के लिए पुलिस में शिकायत दी है। संजीत राम 15 दिन पहले एक अन्य युवती के साथ भाग गया, जिससे सरस्वती और उनके दो छोटे बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

दो बच्चों का पिता युवती संग फरार, पत्नी ने थाने में लगाई गुहार

सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा निवासी 22 वर्षीय सरस्वती कुमारी ने अपने पति संजीत राम की खोजबीन को लेकर थाना पहुँच कर गुहार लगाई है। सरस्वती ने बताया कि वर्ष 2025 में संजीत राम से उनका प्रेम विवाह हुआ था। वर्तमान में दोनों के एक माह के पुत्र और दो वर्ष की पुत्री सहित दो बच्चे हैं। सरस्वती कुमारी का आरोप है कि पति संजीत राम लगभग 15 दिन पहले एक अन्य युवती के साथ घर से फरार हो गया, जिसके बाद से परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने कहा कि घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है, न ही बच्चों के भरण-पोषण का कोई सहारा बचा है।

वह अपने 28 दिन के शिशु को लेकर इधर-उधर भटकते हुए पति की खोज में लगी हुई हैं। इधर इस मामले में रामडीह निवासी उक्त युवती के परिजनों ने भी अपनी पुत्री की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों पर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।