पेज का फ्लायर: पेयजल विभाग की लापरवाही से शहर की जलापूर्ति ठप, एक लाख लोगों को नहीं मिला पानी
कोडरमा में पेयजल विभाग की लापरवाही के कारण पूरे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में लगभग एक लाख लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लोग 15 दिन बिना पानी के रह रहे हैं। जलापूर्ति में तकनीकी गड़बड़ी के कारण समस्या बढ़ गई है।

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा में पेयजल विभाग की लापरवाही से पूरे शहर की जलापूर्ति ठप है। इसके कारण भीषण गर्मी में करीब एक लाख लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिला। इससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से महीना में 15 दिन बिना पानी के ही लोगों को रहना पड़ता है। लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है, मगर विभाग के अधिकारी लेस मात्र इस मामले में गंभीर नहीं दिख रहे हैं। झुमरी तिलैया शहर में मंगलवार को पूरे शहर में पेयजलापूर्ति ठप रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग पेयजल के लिए भटकते नजर आये।
इस पेयजलापूर्ति से करीब एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। बता दें की गर्मी बढ़ने के साथ हीं उरवां स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आए दिन कुछ न तकनीकी गड़बड़ी आना शुरू हो गया, जिसके कारण बराबर पेयजलापूर्ति प्रभावित हो जाती है। कभी मोटर पंप में खराबी, कभी मोटर जलने तो कभी बिजली की समस्या पेयजलापूर्ति प्रभावित होने का कारण बन गई है। वहीं पंप में खराबी के कारण तीन दिनों से झुमरी तिलैया शहर के तीन पानी टंकी अड्डी बंगला, गांधी स्कूल और गुमो पानी टंकी से पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है।इस संबंध में पीएचइडी विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण कई तरह की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने दो-तीन पूर्व उरवां स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पंप सेट में खराबी के कारण तीन पानी टंकी अड्डी बंगला, गांधी स्कूल व गुमो टंकी से पेयजलापूर्ति प्रभावित है, जिसके ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच प्लांट के बिजली ट्रांसफार्मर में सोमवार की शाम अचानक आग गई, मगर कर्मियों की सूझ-बूझ से टांसफार्मर को जलने से बचा लिया गया। शीघ्र ही नियमित पेयजलापूर्ति बहाल किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


