Kodarma News: एसआईआर में पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना प्राथमिकता : उपायुक्त
Kodarma News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन हुआ। इस प्रक्रिया में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो विभिन्न वर्गों के मतदाताओं की सहायता करेंगे। 18 वर्ष के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्राथमिकता है।

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल, पारदर्शी एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रहे एन्यूमरेशन कार्य की समीक्षा की गई तथा बीएलओ को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और शत-प्रतिशत प्रमाणिक बनाना है। बताया कि प्रत्येक बीएलओ के साथ जिला स्तर से एक-एक वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो मैदानी कार्यों में सहयोग करेंगे। कहा कि वॉलेंटियर्स विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार, आर्थिक रूप से कमजोर एवं अन्य संवेदनशील वर्ग के मतदाताओं की सहायता करेंगे। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से मतदाता विवरण खोजने में भी बीएलओ का सहयोग करेंगे。
निर्वाचन कार्य की समीक्षा
उपायुक्त ने कहा कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वॉलंटियर्स गांव-गांव जाकर ऐसे युवाओं की पहचान करेंगे, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है।
मतदाता सूची में समावेशिता
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलंटियर्स एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों से समन्वय और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि केवल मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का जनभागीदारी अभियान है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


