सतगावां में छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर दिया एसआईआर का संदेश

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

सतगावां में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली उच्च विद्यालय बासोडीह से शुरू हुई और नासरगंज प्रखंड तक पहुंची। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं को जागरूक करना और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना था। छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।

सतगावां में छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर दिया एसआईआर का संदेश

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली 2 उच्च विद्यालय बासोडीह से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नासरगंज प्रखंड मुख्यालय मोड़ तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं और आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों के सुधार और सत्यापन के लिए प्रेरित करना था। रैली शुरू होने से पहले विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने एक अनूठी पहल करते हुए अपने हाथों में मेहंदी से “एसआईआर” लिखवाकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र बना रहा।रैली

के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में मतदाता पुनरीक्षण और जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने “पहले मतदान, फिर जलपान” सहित मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से जुड़े गगनभेदी नारे लगाए, जिससे बाजार और प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र का माहौल जागरूकता से भर उठा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तेज करना और योग्य नागरिकों का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल कराना है। रैली को सफल बनाने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार मेहता, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार की शक्ति को समझें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।