सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चार एएनएम का डासं और गाने का वीडियो वायरल
सतगावां, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चार एएनएम का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों की देखभाल करना है। इस वीडियो के बाद मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मामले की जांच जारी है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां की चार एएनएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर में डांस करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद इसकी चर्चा हर ओर हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर मरीजों की सेवा और उपचार का केंद्र होता है, जहां स्वास्थ्यकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की देखभाल करना है। ऐसे में इस प्रकार का वीडियो सामने आने से लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान
वायरल वीडियो में जिन महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान बताई जा रही है, उनमें सरिता कुमारी, बेबी कुमारी और अनुराधा कुमारी शामिल हैं, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में कार्यरत हैं। एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी का भी वीडियो में होने की चर्चा है। हालांकि, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


