डोमचांच में तालाब गहरीकरण में लापरवाही की बात कह काम रुकवाया

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

सिमरिया गांव में सिंचाई विभाग द्वारा 27 लाख रुपये की लागत से तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए काम रोक दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि पुराने गहरीकरण कार्य को नए के रूप में दिखाया जा रहा है। सही कार्य होने तक काम शुरू नहीं होगा।

डोमचांच में तालाब गहरीकरण में लापरवाही की बात कह काम रुकवाया

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिमरिया गांव में सिंचाई विभाग द्वारा करीब 27 लाख रुपये की लागत से तालाब का गहरीकरण कराया जा रहा है। इसमें लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को काम बंद करा दिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के आधे हिस्से में पूर्व में ही गहरीकरण कार्य कराया जा चुका था। उसी पुराने हिस्से को मशीन से हल्का साफ कर नए कार्य के रूप में दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्य सही तरीके से और स्वीकृत मानक के अनुसार नहीं कराया जाएगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।मामले

को लेकर सहदेव यादव, अमरीक यादव, संतोष यादव, बीरबल मेहता, नुनमन मेहता, भीम मेहता, प्रकाश यादव, दारिका यादव, रंजीत यादव, दिनेश प्रसाद यादव, सिकंदर यादव, बलदेव मेहता, गणेश मेहता, सुरेश यादव, फूल कुमारी, बासंती देवी, रीता देवी, सुनीता देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।