विहिप मातृशक्ति की ओर से धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की मातृशक्ति ने झुमरी तिलैया नगर में रामोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभा देवी ने की। विनय कुमार सिन्हा ने श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला और चार अप्रैल को होने वाले ऐतिहासिक रामोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आग्रह किया।

विहिप मातृशक्ति की ओर से धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव

कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) झुमरी तिलैया नगर इकाई की मातृशक्ति द्वारा रामोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह कार्यक्रम गांधी रोड स्थित कुशवाहा मोहल्ला के शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर मातृशक्ति संयोजिका प्रभा देवी ने की, जबकि संचालन प्रेमलता देवी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालक सह जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने चार अप्रैल को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख माननीय बीरेंद्र विमल सिन्हा का उद्बोधन होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख पप्पू बर्नवाल समेत बबीता देवी, कल्याणी दास, अनीता देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, कंचन देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, सुनंदा देवी, संगीता देवी, ललिता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।