रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव शुरू
कोडरमा हमारे प्रतिनिधि रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव शुरू वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभ

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब हजारीबाग रोड स्टेशन पर शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर विधायक नागेंद्र महतो एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने हजारीबाग रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारंभ किया। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन अधिक सुगम होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


