गणेश मंदिर बासोडीह में श्रीमद्भागवत महायज्ञ की तैयारी शुरू, जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता
फोटो कोडरमा 03 की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि 31 मार्च से 5 अप्रैल तक मंदिर परिसर में भक्ति की अविरल धारा बहेगी। बैठक के दौरान

सतगावां, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के बासोडीह स्थित सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर परिसर में आगामी श्रीमद् भागवत महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञ की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि 31 मार्च से 5 अप्रैल तक मंदिर परिसर में भक्ति की अविरल धारा बहेगी। बैठक के दौरान महायज्ञ से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विद्वान आचार्यों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन एवं प्रवचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस महायज्ञ का मुख्य आकर्षण केन्या की राजधानी नैरोबी से पधार रहे अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बाल ब्रह्मचारी लक्ष्मी नारायण स्वामी होंगे।
उनके आध्यात्मिक प्रवचनों से न केवल सतगावां बल्कि आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भी लाभान्वित होंगे। आयोजन समिति का मानना है कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप लेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



