तिलैया थाना क्षेत्र से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद
तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो आशंका जताई जा रही है कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी, संभवतः चुनने-बिछाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रात में सोया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
वहीं, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


