डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उमेश वर्मा की जीत, 925 मतों से दर्ज की विजय
डोमचांच में एक साथ मनी होली-दीवाली 5 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा ने डोमचांच नगर पंचायत क

डोमचांच, निज प्रतिनिधि झारखंड में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत नगर पंचायत, डोमचांच के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पप्पू मेहता को 925 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा ने डोमचांच नगर पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने कहा कि वे नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा डोमचांच नगर को सजाने-संवारने और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प पूरा करेंगे।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे डोमचांच नगर क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और पंचायत वासियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जीत का जश्न मनाने और बधाई देने वालों में चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिल कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा, पूर्व जिला महामंत्री परमेश्वर यादव, पूर्व जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिन्हा, चुनाव सह प्रभारी एवं पूर्व जिला मंत्री सूरज प्रताप, भाजपा नेत्री कामिनी देवी, डॉ. के.पी. चौधरी, डोमचांच नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, संयोजक प्रभाकर लाल रावत, चुनाव अभिकर्ता सुरेश कुमार एवं मयंक कुमार सहित डॉ. विनोद कुमार, शक्ति सिंह, कुलदीप राम, शिशिर सिंह, बालेश्वर सिंह, महादेव साव, मनोज कुमार मेहता, शिव शंकर मेहता, बसंत बक्शी, निशिकांत दीक्षित, रमेश कुमार, संजीव कुमार, अजय पाण्डेय, महेश वर्मा, सुनील भारती, त्रिपुरारी सिंह, मुन्ना सिंह, निकेश कुमार सिंह, गणेश दास, महेंद्र कर्पूर, विकास कुमार, मनोज मोदी, मिथिलेश गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



