
वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, तीन गाड़ियां जब्त
कोडरमा में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीन गाड़ियों, जिसमें एक पिकअप, एक बोलेरो और एक कार शामिल हैं, को जब्त किया गया है। ये लोग चोरी की गई गाड़ियों को बिहार के...
कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन गाड़ियां भी जब्त की गई। मालूम हो कि सूचना पर पुलिस तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित एक गैराज पहुंची। यहां से तीन गाड़ियों को जब्त किया है। इसमें एक पिकअप और एक बोलेरो के अलावा एक कार शामिल है। इस मामले में अजय कुमार, पिता सहदेश चौधरी, गांधी स्कूल रोड, झुमरीतिलैया कोडरमा और संतोष कुमार पिता देवकी राय, हीरोडीह, जयनगर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये लोग वाहनों को चोरी कर बिहार के मुजफ्फरपुर में बेचते थे।

इससे पहले भी दोनों आरोपी जेल जा चुके हैं। विगत एक साल से इधर एक बार फिर चोरी का काम काम शुरू कर दिया था। करीब एक दर्जन वाहनों की चोरी कर उसे ठिकाना लगा चुका हैं। गिरोह का मुख्य सरगना अजय को तिलैया पुलिस मुजफ्फरपुर लेकर गई है। बताया जा रहा है कि चोरी की एक गाड़ी हजारीबाग के कटकमसांडी निवासी की है। पुलिस के अनुसार, तीनों गाड़ियों के नंबर प्लेट बदले हुए हैं। असली मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


