खुट्टा में अष्टप्रहरी संकीर्तन व महाभंडारे का भव्य आयोजन
सतगावां के ग्राम खुट्टा में अग्रवाल परिवार द्वारा दो दिवसीय अष्टप्रहरी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान शनिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा, जिसमें नाम संकीर्तन, हवन और विसर्जन शामिल हैं। मुख्य पुजारी संजय अग्रवाल के अनुसार, इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख और शांति लाना है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम खुट्टा के समीप अग्रवाल परिवार के सौजन्य से दो दिवसीय अष्टप्रहरी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान रविवार दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहेगा। पहले दिन विधि-विधान के साथ कलश स्थापना के बाद नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। वहीं रविवार को हवन, पूर्णाहुति और विसर्जन मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। मुख्य पुजारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अष्टप्रहरी संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि लाना है। अखंड हरिनाम संकीर्तन से आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और वातावरण पवित्र बनता है, साथ ही मान्यताओं के अनुसार इससे पापों का नाश भी होता है।इस
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। मौके पर खुट्टा पंचायत की मुखिया फुलवा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, धर्मनारायण प्रसाद, माहेश्वरी प्रसाद, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, ब्रह्मदेव अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


