ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजरूरतमंदों की सेवा सच्ची करना ही असली सेवा व सच्ची मानवता: डॉ.नीरा

जरूरतमंदों की सेवा सच्ची करना ही असली सेवा व सच्ची मानवता: डॉ.नीरा

कोडरमा के लोकाई और जलवाबाद में 26 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा...

जरूरतमंदों की सेवा सच्ची करना ही असली सेवा व सच्ची मानवता: डॉ.नीरा
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSun, 26 Nov 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा के लोकाई और जलवाबाद में 26 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा और सच्ची मानवता है।

इस ठंड में इन्हें कंबल प्रदान कर राज्य सरकार ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता था कि ठंड बीत जाने के बाद कंबल का वितरण होता था,लेकिन इस साल ठंड शुरू होते ही कंबल वितरण का निर्देश दिया गया था और इसी के आलोक में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एसडीओ और सीओ को पंचायतवार जरुरतमंदों की सूची बनाकर उन्हें एक सप्ताह के भीतर कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लोकाई स्थित पंचायत भवन में लोकाई और इंदरवा पंचायत के जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। इसके पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.नीरा यादव ने कोडरमा नगर पंचायत स्थित वार्ड 2 में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वार्ड-2 में 30 कंबल वितरित किया गया और इस दौरान शिक्षा मंत्री के अलावा कोडरमा नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा,वार्ड पार्षद आबिद रहमान,मो़ इदरीश,फखरे आलम,इकरामुल हक,एनामुल हक,रफत शाहीन,मो़ मेराज,इम्तियाज,संजय दास,फयाज आलम आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें